शिवाजी राव शिक्षण संस्थान
पीपरतराई,कोटा
बिलासपुर (छ.ग.)
छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ -साथ महाराणा प्रताप महाविद्यालय प्रतिबद्ध है कि शिक्षण द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी बहुल क्षेत्र की प्रतिभा को पहचान दिलाना साथ ही महिला बाल कल्याण एवं समाज के बेसहारा वर्ग के कल्याण हेतु कार्य करना एवं छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराना। विज्ञान, तकनीकी शिक्षा एवं शोध कार्य को प्रोत्साहित करना।
रोजगारोंन्मुख शिक्षा द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देना, जिससे आत्मनिर्भरता के साथ सृजनात्मक प्रवृत्तियों का विकास हो सके। शैक्षणिक स्तर के उन्नयन हेतु शिक्षा पाठयक्रमों , चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों, प्राकृतिक चिकित्सा, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर एवं इंजीनियरी एवं प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों, शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों के डिप्लोमा, डिग्री स्नातकोत्तर कोर्सों के संचालन हेतु विद्यालय,महाविद्यालय प्रारंभ करना ।
स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं निशुल्क औषधि वितरण करना, प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त लोगों की सहायता करना, गरीबों को निशुल्क वैधानिक सहायता प्रदान करना एवं सामाजिक हित के कार्य जैसे पौधारोपण, जल संचयन के संबंध में लोगों में जागरूक लाना। लावारिस लाशों के कफन -दफन हेतु अनुदान देना । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग कर उन्हें जन सामान्य तक पहुँचाने का कार्य करना।
महाराणा प्रताप महाविद्यालय
उस्लापुर,बिलासपुर (छ.ग. )
"महाराणा प्रताप महाविद्यालय का वादा, उम्मीद से ज्यादा"
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.)से सम्बध महाराणा प्रताप महाविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रति समर्पित महाविद्यालय है। यहाँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 आधारित शैक्षणिक सत्र संचालित है। यह छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख बनाने की शिक्षा दी जाती है ।यहाँ योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा के नवीन मानकों पर आधारित छात्रों को महाविद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण, स्पोकन इंग्लिश , व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगिकी परीक्षाओं के तैयारी भी करवाई जाती है।
महाराणा प्रताप महाविद्यालय का उद्देश्य है - जिस तरह से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि माना वैसै ही छात्रों को भी ऐसी शिक्षा दी जाए कि वे अपने राष्ट्र और धर्म के लिए सदैव तत्पर रहें। ऐसी शिक्षा पद्धति को विकसित करना जो ऊर्जा से परिपूर्ण हो तथा इस तरह का वातावरण विनिर्मित करना जहाँ एक-दूसरे से सहयोग की भावना बनी रहे, जिससे स्वत:स्फूर्त भावनात्मक विकास एवं नैतिक मूल्य छात्रों में विकसित होते रहें । छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना, तथा व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना। छात्रों के शारीरिक-मानसिक, भावनात्मक, चारित्रिक,सामाजिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील एवं क्रियाशील रहना ।
Inspired by the valor of Maharana Pratap, we aim to instill patriotism and moral values in students. We strive to create an energetic educational environment fostering cooperation and emotional growth.
Identify Talent
Practical Knowledge
Social Welfare
Self-Reliance
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा हमारे महाविद्यालय का भ्रमण एवं शैक्षणिक निरीक्षण
University Officials' Welcome Visit
Academic Facilities Review
Faculty & Administration Review
Special Inspection Meeting with University Dignitaries
A vast collection of books, journals and digital resources empowering every learner
Over 5000+ books across all disciplines including Arts, Commerce, Science & Technology
E-library access with digital journals and online research databases
Open throughout college hours to support student research and study needs
Qualified librarians available to assist in research and reference queries
Celebrating our brightest achievers who make Maharana Pratap Mahavidhyalay proud